पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर

05a1c852 8e7a 4971 a62c 70fff6473617 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर

टीम इंडिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ डेब्यू करने वाले बल्लेबाज विनोद कांबली फिलहाल आर्थिक स्थिति से परेशान है। तंगहाली में अपना जीवन बिताने को मजबूर है। उनकी कमाई का जरिया मात्र बीसीसीआई की ओर से उन्हें दी जाने वाली पेंशन ही रह गई है। जी हां आपको बता दें कि जिससे वह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। क्रिकेट की पिच पर गेंदबाजों को पसीने दिलाने वाले इस खिलाड़ी ने लाखों रुपए कमाए थे। लेकिन फिलहाल वह आर्थिक तंगी से परेशान है और काम की तलाश कर रहे हैं।

तंगहाली से परेशान है यह खिलाड़ी

image पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


18 जनवरी 1972 को मुंबई में जन्मे विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर ने भी मास्टर ब्लास्टर से ज्यादा टैलेंटेड कांबली को माना था। लेकिन किस्मत कह लीजिए या फिर कुछ और सचिन आसमान की बुलंदियों को छू गए और विनोद कांबली अर्श से फर्श पर आकर गिर गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल कांबली को बीसीसीआई से मिल रही 30,000 की मासिक पेंशन से ही गुजारा करना पड़ रहा है।

जानिए खिलाड़ी की नेट वर्थ

image 1 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


मेरी रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की नेटवर्थ एक से 1.5 मिलियन डॉलर के बीच है। यानी कि 2022 की शुरुआत में आए सर्वे के मुताबिक उनकी सालाना है सिर्फ 4 लाख ही रह गई है। हालांकि उनके पास मुंबई में खुद का घर है लेकिन देश की आर्थिक राजधानी में जीवन यापन करने के लिए यह काफी नहीं है। कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर कार है।

कोरोना के बाद से बदले खिलाड़ी के हालात

image 2 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


क्रिकेट से दूर होने के बाद कुछ समय तक उनके पास कमाई के कई सारे साधन मौजूद थे जैसे उन्होंने क्रिकेट मैचों में कमेंट्री कि विज्ञापनों में काम किया जिससे उनके अच्छी कमाई थी यही नहीं उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग करते हुए भी खूब कमाई की लेकिन समय के साथ उनकी कमाई के जरिए खत्म हो गए और कोरोनावायरस इन की हालत पस्त हो गई।

सचिन ने हमेशा की खिलाड़ी की मदद

image 3 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


50 साल के विनोद कांबली का पूरा नाम विनोद गणपत कांबली है और वह दसवीं तक पढ़े हैं। कमाई का जरिया बंद हो जाने के चलते उन्हें कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इन दिक्कतों के बारे में उन्होंने खुद बताया है कांबली ने यह भी बताया है कि उनकी हमेशा उनके साथ ही दोस्त सचिन तेंदुलकर ने मदद की है।

2019 में आखिरी बार कोचिंग

image 5 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


काबली ने साल 2019 में आखिरी बार किसी टीम की कोचिंग की थी। जबकि साल 2020 में वह मुंबई लीग से जुड़े थे। उसके बाद साल 2020 में कोरोनावायरस में दस्तक दी और उसके बाद से वह कोचिंग नहीं कर पाए जिसके बाद से उनके काफी सारे कमाई के जरिए भी खत्म हो गए।

कांबली ने बताई अपनी मुश्किल

image 4 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


विनोद कांबली ने अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वह सुबह 4:00 बजे उठता था। डी वाई पाटिल स्टेडियम तक कैब से जाता था। उसके बाद शाम को बीकेसी ग्राउंड में सिखा था, जो काफी मुश्किल काम था।

मीडिया को विनोद कांबली ने बताया कि वह बीसीसीआई की पेंशन पर पूरी तरह से निर्भर हूं। मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास भी काम के लिए गया था मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे कोई ना कोई काम जरूर मिल जाएगा।

विवादों से रहा है खिलाड़ी का पुराना नाता

image 6 पाई-पाई को मोहताज हुए विनोद कांबली, जगह-जगह काम मांगने को हो रहे है मजबूर


विनोद कांबली अपने क्रिकेट करियर से ज्यादा विवादों में रहे हैं। अभी कुछ वक्त पहले ही ये खिलाड़ी तब सुर्खियों में आए थे जब उन्हें नशे में गाड़ी चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। साल 2022 की फरवरी में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए गाड़ी में टक्कर मार दी थी। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी और कुछ समय के बाद खिलाड़ी को रिहाई भी हो गई थी।