अमेरिका में हजारों बच्चों ने एक साथ मिलकर की भागवत कथा, वायरल हो रहा वीडियो

America

(America) भारतीय संस्कृति का पूरी दुनिया में हमेशा से ही बोल-बाला रहा है। हमेशा से ही भारत के धार्मिक स्थलों को देखने के लिए हर साल विदेशों से लाखों में टूरिस्ट आते रहे हैं। ऋषिकेश, मथुरा, वृंदावन में तो विदेशी सैलानियों का तांता हमेशा से ही लगा रहता है। वहीं जिसके बाद भारतीय संस्कृति अब भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती रहती है। 

आपको बता दें कि दुनिया के ‘सबसे शक्तिशाली’ देश अमेरिका में भी हाल ही में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर अमेरिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। इससे पहले कि आपको हम वायरल हो रही इस वीडियो के बारे में जानकारी दें। उससे पहले आप एके बार इस वीडियो को खुद ही देख लें। 

देखें America की ये वीडियो

https://twitter.com/rvaidya2000/status/1559344939741241345?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1559344939741241345%7Ctwgr%5E4c828e898a511a9660941acb05c041beac244fa7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-20133911091210775307.ampproject.net%2F2208051912001%2Fframe.html

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में आपको एक बड़ा सा इंडोर स्टेडियम देखने को मिलेगा। वीडियो में दिख रहे इस स्टेडियम में एक साथ हजारों बच्चे भागवत गीता (Bhagavad Gita) का पाठ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साथ दो हजार बच्चे भागवत गीता का पाठ कर रहे हैं। जिसे देखकर आपका मन खुश हो जायेगा। क्योंकि वाकई में यह दृश्य बेहद ही अद्भुत है।

America में एक साल से तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो अमेरिका के डलास (Dallas) शहर का है। यहां पर इन सभी बच्चों ने एक साथ मिलकर भागवत कथा की है। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे इसके लिए पिछले 1 साल से तैयारी कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने भागवत कथा का पाठ कर दुनियाभर में भारतीय संस्कृति का मान और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

america
Bhagavad-Gita

वायरल हो रहा वीडियो

https://logical4you.com/jammu-kashmir-road-bus-accident-itbp-bus-accident/

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है। RVAIDYA2000 नाम के अकाउंट ने इस वीडियो को ट्वीटर पोस्ट किया है। इस वीडियो को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो पर यूजर्स ढ़ेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 12 हजार यूजर्स से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।