क्या जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद करेंगे शादी? सामने आया दोनों की शादी का सच

saba11 क्या जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद करेंगे शादी? सामने आया दोनों की शादी का सच

कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन को किसी पहचान की जरुरत नहीं है, ऋतिक रोशन के चाहने वालो की कमी नहीं है, लाखो लड़कियां उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहती है| ऋतिक रोशन की शादी सुजैन खान से हुई थी, इस जोड़ी को लगभग सभी पसंद करते थे लेकिन कुछ साल पहले सुजैन और ऋतिक अलग हो गए थे| अब एक बार फिर ऋतिक रोशन अपनी जिंदगी को दोबारा से शुरू करने की कोशिश कर रहे है, बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज कल एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अक्सर इन दोनों को साथ में देखा जा सकता है, हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंदन से छुट्टियां बिताकर लौटे हैं, दोनों लवबर्ड्स को डिनर से लेकर पार्टी तक हर जगह एक-साथ देखा जाता हैं।

saba12 क्या जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद करेंगे शादी? सामने आया दोनों की शादी का सच

हाल ही में करण जोहर ने अपनी 50वीं बर्थडे पार्टी सेलेब्रेट की थी जिसमे ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दिए थे, करण की पार्टी में ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। अपने रिश्ते के बारे में बताने के बाद अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है की बहुत जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद शादी कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों की माने तो अभी दोनों शादी के मूड में नहीं है, ऋतिक और सबा साथ में खुश है और अभी दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे है|

saba4 क्या जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद करेंगे शादी? सामने आया दोनों की शादी का सच

सबा के सुजैन के साथ भी अच्छे संबंध बताए जा रहे है और सबा ऋतिक के बच्चों के भी काफी करीब भी आ गई हैं। ऋतिक और सबा लंदन से एक साथ छुट्टी मना कर लौंटे है और दोनों अभी और ज्यादा समय साथ में बिताना चाहते है उसके बाद वो शादी का निर्णय लेंगे| ऋतिक रोशन और सबा आजाद के फैंस बहुत ज्यादा है इसीलिए उनके फैंस को दोंनो की शादी का बेसब्री से इन्तजार है लेकिन अभी फैंस को इन्तजार करना पड़ेगा|

saba3 क्या जल्द ऋतिक रोशन और सबा आजाद करेंगे शादी? सामने आया दोनों की शादी का सच

ऋतिक और सबा अपने फेन्स के लिए सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो अपलोड करते रहते है, आजकल ऋतिक और सबा की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। सबा आजाद ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी| ऋतिक रोशन बहुत जल्द अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा में नजर आने वाले है, सूत्रों की माने तो ऋतिक रोशन की यह फिल्म साउथ की फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगे।