मुरादाबाद के उद्योगपति अरविंद गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास रखा केवल एक घर

arvind1 मुरादाबाद के उद्योगपति अरविंद गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास रखा केवल एक घर

किसी गरीब इंसान की मदद करने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं है, हर इंसान अपनी हैसियत के अनुसार दान करता है| आज हम आपको एक ऐसे बिजनेसमैन के बारे में बताने वाले है जिन्होंने अपनी पूरी संपत्ति दान में देने एक निर्णय किया है, हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल जी की, उन्होंने हाल ही में लगभग 600 करोड़ रुपए की संपत्ति दान देने की घोषणा की है, उन्होंने अपने पास केवल कोठी रखी है| अरविंद जी ने अपनी संपत्ति सीधे राज्य सरकार को दी है, डॉ. अरविंद गोयल के परिवार में उनकी पत्नी रेनू के अलावा उनके दो बेटे और एक बेटी है, बड़े बेटे मधुर गोयल मुंबई में रहते हैं और छोटे बेटे शुभम प्रकाश गोयल मुरादाबाद में रहकर बिजनेस में अपने पिता का हाथ बंटाते हैं, बेटी की शादी हो चुकी है और वो वो इस समय बरेली में रहती है।

arvind2 मुरादाबाद के उद्योगपति अरविंद गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास रखा केवल एक घर

डॉक्टर गोयल के बच्चों और पत्नी ने उनके इस फैसले का स्वागत करा है। मीडिया से बातचीत करते हुए गोयल ने बताया की संपत्ति दान करने एक फैसला मैंने 25 साल पहले ले लिया था| ऐसा विचार आने का कारण एक घटना थी जिमे उन्होंने बताया की दिसम्बर में वो ट्रैन से आ रहे थे रास्ते में उन्होंने एक ठंड से ठिठुरता हुआ गरीब इंसान देखा उसके पास ओढ़ने के लिए चादर भी नहीं थी और ना ही पैरो में पहनने के लिए चप्पल, यह देख मुझसे से रुका नहीं गया और उन्होंने उस आदमी को अपने जूते दे दिए|

arvind3 मुरादाबाद के उद्योगपति अरविंद गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास रखा केवल एक घर

उस दिन मैंने सोचा की ऐसे ही जाने कितने इंसान होंगे, बस उसी दिन से मैंने गरीबों और बेसहारा की मदद करना शुरू कर दिया था। सूत्रों की माने तो डॉ. गोयल की संपत्ति को सही कीमत पर बेचने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनेगी जिसके दो सदस्य सरकार नामित करेगी और तीन सदस्य गोयल खुद नामित करेंगे। मोरादाबाद में जन्मे डॉ. गोयल के पिता प्रमोद कुमार और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। गोयल के बहनोई सुशील चंद्रा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे और गोयल के ससुर ससुर जज थे।

arvind4 मुरादाबाद के उद्योगपति अरविंद गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति दान की, अपने पास रखा केवल एक घर

डॉक्टर गोयल के दामाद आर्मी में कर्नल के पद पर तैनात है, गोयल को चार बार राष्ट्रपति सम्मानित कर चुके है, डॉ. गोयल को गरीबों की मदद को लेकर कई बार सम्मानित किया जा चुका है, गोयल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी,  पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने सम्मानित किया है| डॉक्टर गोयल से हम सभी को शिक्षा लेनी चाहिए और अपने आस पास रहने वाले गरीबो की इतनी मदद हो सकती है करनी चाहिए|