अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट

rahul1 अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल आए दिन सुर्खियों में छाए रहते है,फिलहाल दोनों एक बार सुर्खियों में छाए हुए इस बार सुर्खियों में छाने का रीज़न बेहद ख़ास है| सूत्रों की माने तो राहुल और अथिया बहुत जल्द शादी करने वाले है,अभी राहुल और अथिया दोनों मुंबई के एयरपोर्ट पर साथ देखे गए है और बाताया जा रहा है की दोनों जर्मनी से लौटे है| दरसल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राहुल की एक ट्रेनिंग के दौरान चोट लग गई थी,चोट की सर्जरी कराने के लिए राहुल को जर्मनी जाना पड़ा,सही होने के बाद वो इंडिया वापिस आ गए|

rahul2 अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट


दोनों के रिलेशन की बात करें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ डेट पर जा रहे है,अभी कुछ दिन पहले राहुल और अथिया ने एक घर भी खरीदा है और हाल ही में दोनों अपनी फैमली के साथ अपने नए घर में चल रहे काम को देखने गए थे। उम्मीद जताई जा रही है की बहुत जल्द दोनों शादी करने वाले है और शादी की तैयारी भी चल रही है| अपनी शादी की जिम्मेदारी अथिया संभाल रही है शादी के सारे काम अथिया शेट्टी ही देख रही है,अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से एक दूसरे के साथ समय बिता रहे है|

rahul3 अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट

लेकिन पिछले साल उन्होंने अपने इस रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था| राहुल और अथिया ने जबसे अपने रिष्ते की बात उजागर की है तभी से दोनों अधिकतर साथ ही देखे जाते है| अनिल कपूर के बेटे और अथिया के भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर भी अथिया अपने बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ गई थी| राहुल और अथिया सोशल मीडिया पर भी छाए रहते है,आए दिन दोनों की फोटो वायरल होती रहती है,दोनों लव बर्ड्स एक दूसरे के साथ काफी खुश दिखाई देते है|

rahul4 अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट

अथिया के फ़िल्मी करियर की बात करें तो अथिया शेट्टी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो से किया था,इस फिल्म में अथिया के साथ सूरज पंचोली भी थे। आखिरी फिल्म की बात करें तो साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अथिया शेट्टी नजर आई थी| बहुत जल्द अथिया शेट्टी की दो फिल्मे भी आने वाली है सूत्रों की माने तो अथिया शेट्टी की एक फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी| अथिया और राहुल के फैंस भी लाखो में है और उनके सभी फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इन्तजार है अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की राहुल और अथिया शेट्टी कब सात फेरे लेंगे|

aditya shetty and kl rahul अथिया शेट्टी और केएल राहुल बहुत जल्द लेंगे सात फेरे,जानिए शादी पर नई अपडेट