बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेस के बीच प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं है, अक्सर सुनने को मिलता है की वो एक्टर उस एक्ट्रेस को डेट कर रहा है लेकिन सभी रिश्ते शादी तक पहुंचे यह जरुरी नहीं है| आए दिन आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री से लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती रहती है, ऐसी ही एक खबर के बारे में हम आपको बताने वाले है| दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशन के बारे में सभी अच्छी तरह जानते है, दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते है कभी किसी रेस्टोरेंट में कभी किसी पार्टी में दोनों साथ दिखाई देते है|
हालाँकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ भी नहीं कहा, हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फ़ैल रही है की टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप हो गया है। सूत्रों की माने तो टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रास्ते अलग हो चुके है, हालाँकि दोनों का ब्रेकअप किस कारण से हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली है| पिछले काफी समय से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी की टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के बीच में सब कुछ सही नहीं है, शायद इसी वजह से अब यह खबर आ रही है दोनों ने अपने इस रिश्ते को आराम देने का फैसला किया है|
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता पिछले लगभग 6 सालो से चल रहा है, दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आते थे और दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है| ऐसे में दोनों के ब्रेअकप की खबर से लाखो फैंस का दिल टूट गया है, दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की खबर की पुष्टि टाइगर के एक दोस्त ने की है| लेकिन अभी तक दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा की इस खबर में कितनी सच्चाई है|
फिलहाल दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ दोनों ही अपने करियर पर फोकस कर रहे है, दिशा पाटनी की एक विलेन रिटर्न्स बहुत जल्द रिलीज होने वाली है, अपनी प्रमोशन के लिए दिशा पाटनी काफी ज्यादा मेहनत कर रही है| दूसरी तरफ टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म गणपत की शूटिंग में बीजी है, फिल्म गणपत में टाइगर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन भी नजर आएंगी और यह फिल्म दिसम्बर में रिलीज होगी| दिशा और टाइगर को अपनी फिल्मो से काफी ज्यादा उम्मीद है अब यह देखना दिलचस्प होगा की दोनों की फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है|