सुष्मिता सेन ने शेयर किया ‘डर से हिम्मत तक का सफर’, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

Sushmita Sen

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) पिछले काफी वक़्त से अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। सुष्मिता के साथ आईपीएल के जनक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने जब से अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। तब से लगातार दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कभी फोटोज को लेकर, तो कभी सोशल मीडिया पर पोस्ट्स पर किए गए कमेंट की वजह से। सुष्मिता सेन रोज हर किसी न किसी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर सुष्मिता आए दिन कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में आज भी उन्होंने कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसके चलते फिर से एक बार लोगों का ध्यान एक्ट्रेस अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन ने बीते दिन अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ दिखाई दीं।

Sushmita Sen
Sushmita Sen

Sushmita Sen इस कविता को किया शेयर

जिसके बाद आज सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने अपने जीवन के सफर के बारे में बताया है। अपने इस पोस्ट में लेबनान के एक मशहूर लेखक खलील गिबरान की एक कविता को उन्होंने शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में कविता शेयर करते हुए लिखा कि “डर से साहस की यात्रा….कहीं गुम हो जाने के डर से हिम्मतवाला बनने तक।” अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने खलील गिरबार को टैग भी किया है। 

https://www.instagram.com/p/ChFNVQyt_As/?utm_source=ig_web_copy_link

Sushmita Sen के पोस्ट पर कमेंट कर रहे फैंस

Sushmita Sen

जानकारी दे दें कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) द्वारा शेयर की गई खलील गिबरान की इस कविता में वह एक नदि के साहस भरे सफर को समझा रहे हैं। वह इस कविता में नदी का सहारा लेते हुए एक साहसी व्यक्ति के बारे में ही बात करना चाहते हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। सुष्मिता के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि “आप खुद एक साहस हैं सुष्मिता, एक ऐसी शक्ति जिसे हर महिला अपने अंदर ढूंढती है। टेक द चार्ज और उसी ग्रेस के साथ आगे बढ़ें, जिसके साथ पहले जी रही थीं।”

https://logical4you.com/richa-chadha-ali-fazal-is-din-badhenge-shadi-ke-bandhan-me-denge-grand-reception/

Sushmita Sen के बॉयफ्रेंड का बना रहे मजाक

Sushmita Sen

वहीं अन्य बाकी के दूसरे यूजर्स इमोजी शेयर करने के साथ एक्ट्रेस का सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर बीते दिन ही सुष्मिता सेन का एक लाइव वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पार्टी करती हुई दिखाई दे रही थीं। पूर्व मिस यूनिवर्स का एक्स बॉयफ्रेंड के साथ यह वीडियो उनकी मां की बर्थडे पार्टी का था। इस दौरान परिवार के साथ वह खुश और हंसी मजाक कर रही थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को इस वीडियो में उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल नजर आए। तभी से लगातार यूजर्स सोशल मीडिया पर ललित मोदी का जमकर मजाक बना रहे थे।