सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

bike1 सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक बाइक और कार की डिमांड काफी ज्यादा हो चुकी है,आज हम आपको हाल ही में लांच हुई बाइक के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है| दरसल Optibike ने R22 Everest ई-बाइक लॉन्च कर दी है,जैसा की आप नाम के हिसाब से अंदाजा लगा सकते है,यह बाइक इतनी दमदार है की बाइक माउंट एवरेस्ट पर भी चढ़ सकती है। कंपनी ने इस बाइक के लिए दावा किया है कि यह बाइक 300 मील की रेंज तक जा सकती है अर्थात यह बाइक एक बार की चार्जिंग से लगभग 483 किलोमीटर चल सकती है। आप भी सोच रहे होंगे की एक बार चार्जिंग से 500 किलोमीटर तक जा रही है,इससे दमदार बाइक कोई और नहीं है| हालाँकि कम्पनी ने इस दुरी को तब करने के लिए कुछ मापदंड भी बताए है जैसे दुरी चालक के वजन और स्पीड पर निर्भर करती हैं। बाइक की खासियत की बात करें तो इसमें डुअल बैटरी सिस्टम के साथ साथ कई सारे फीचर्स भी दिए गए हैं।

bike2 सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

चलिए सबसे पहले हम आपको इस बाइक की कीमत के बारे में बता दें,Optibike R22 Everest ई-बाइक की कीमत 18,900 अमेरिकी डॉलर या लगभग 14.96 लाख रुपये के करीब रखी है| यह बाइक आपको Optibike के चुनिंदा स्टोर्स से खरीदी जा सकती है,सभी स्टोर्स पर यह बाइक उपलब्ध नहीं है,बाइक किस स्टोर पर मिलेगी इसकी जानकारी आपको कम्पनी की वेबसाइट पर मिलेगी| 

bike3 सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

Optibike R22 Everest इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर की बात करें तो बाइक सिंगल चार्ज में 483 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकती है। अगर बाइक चलाने वाले का वजन 73 किलोग्राम से ज्यादा ना हो और स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो तो यह बाइक 483 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। बाइक में 16 किलो का 3,260 Wh का डुअल बैटरी पैक भी दिया गया है|

bike4 सिंगल चार्ज में 483Km चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

बाइक 58 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर दौड़ा सकते है,कंपनी ने बताया की इस बाइक में Optibike PowerStorm MBB सिस्टम मौजूद है जिसकी मदद से यह इलेक्ट्रिक बाइक 40% खड़ी चढ़ाई पर भी आराम से चढ सकती है। बाइक में पैडल की सुविधा दी गई है,जिसका इस्तेमाल भी साथ में किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में एलसीडी डिस्प्ले भी दी गई है,इस डिस्प्ले में आप बाइक की स्पीड और बैटरी लाइफ के बारे में जानकारी देख सकते है| इसके अलावा Optibike R22 Everest E-Bike में स्विंग आर्म और फ्रेम कार्बन फाइबर भी लगा हुआ है| कुल मिलकर अगर आपको प्राइस से प्रॉब्लम नहीं है तो यह बाइक आपके लिए शानदार है|