शादी के 6 साल बाद बिपाशा बासु के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु

bipasha1 शादी के 6 साल बाद बिपाशा बासु के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का नाम सुनते ही इंसानो की धड़कन बढ़ने लगती है,बिपाशा बसु ने अपने शानदार अभिनय और हॉट लुक से लाखो दिलो में अपनी अलग जगह बनाई है| बिपाशा बसु का जन्म दिल्ली में वर्ष 1978 में हुआ था,बिपाशा ने बॉलीवुड में कदम वर्ष 2001 में रखा था,बिपाशा बसु की डेब्यू फिल्म अजनबी हिट फिल्म थी| इस फिल्म में बिपाशा बसु के अभिनय को दर्शको ने बहुत ज्यादा सराहा था और फिल्मफेयर की तरफ से “बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्कार” से सम्मानित करा गया था| बिपाशा बसु ने काफी कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी,लेकिन बेहद काम समय में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है वो किसी भी एक्ट्रेस के लिए आसान नहीं है|

bipasha2 शादी के 6 साल बाद बिपाशा बासु के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु

हालाँकि फिलहाल बिपाशा बसु फ़िल्मी पर्दे से काफी दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है,सोशल मीडिया पर उनके लाखो फॉलोवर्स मौजूद है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेक़रार रहते है| बिपाशा बसु भी अपने सभी फैंस का खास खयाल रखती है और आए दिन अपने हॉट और बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है| बिपाशा की लोकप्रियता का हिसाब आप इस बात से लगा सकते है की बिपाशा के द्वारा शेयर की गई फोटो बेहद कम समय में इंटरनेट पर वायरल होने लगती है|

bipasha3 शादी के 6 साल बाद बिपाशा बासु के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु

हाल ही में बिपाशा बसु की एक खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है,सूत्रों की माने तो बहुत जल्द बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी की खबर का खुलासा कर सकती है| प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के एक करीबी रिश्तेदार ने की है,हालाँकि अभी तक बिपाशा बसु या करण ग्रोवर दोनों मे से किसी एक ने भी प्रेगनेंसी की खबर की पुष्टि नहीं की है,लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल रही है| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने काफी लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे थे,फिर दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी।

bipasha4 शादी के 6 साल बाद बिपाशा बासु के घर आने वाली है खुशखबरी, प्रेग्नेंट हैं बिपाशा बसु

आपको बता दें की बिपाशा बसु करण ग्रोवर तीसरी बीवी है,बिपाशा से पहले करण की शादी श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से हो चुकी थी| करण और बिपाशा की शादी हुए छह साल हो चुके हैं,लेकिन आज भी दोनों एक न्यूली मैरिड कपल की ही तरह जिंदगी जी रहे है,दोनों अपनी हैप्पी लाइफ की फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर डालते रहते है| बिपाशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था|