लगभग सभी बाइकर्स की पहली पसंद होती है बुलेट,बुलेट जब सड़क पर चलती है तो हर किसी इंसान का सिर उसकी तरफ घूम जाता है| बुलेट का नाम सुनकर ही लोगो की धड़कन बढ़ने लगती है,बुलेट की यूनिक और दमदार आवाज सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है| हालाँकि आपको बाजार में बहुत तरह की बाइक देखने को मिलती है लेकिन अधिकतर इंसानो की पहली पसंद बुलेट होती है,बुलेट को पसंद करने के पीछे की वजह भी काफी सारी होती है,चलिएआज हम आपको बुलेट की खासियत के बारे में बताने वाले है,जिन्हे जानने के बाद आप समझ जाएंगे की आखिर क्यों सभी को बुलेट पसंद होती है| बुलेट की सबसे बड़ी खासियत है उसका दमदार इंजन,बुलेट में 350cc का दमदार इंजन लगा होता है जिसकी वजह से बुलेट पहाड़ हो या मैदान, बारिश हो या सर्दी, हर परिस्थिति में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है| हालांकि बुलेट भारी भरकम होने की वजह से बुलेट को रेत पर चलाना थोड़ा मुश्किल रहता है बाकी हर मामले में बुलेट अन्य बाइक के मुकाबले शानदार साबित होती है|
बुलेट की एक सबसे बड़ी खूबी इसका भारी भरकम लुक ओर वजन,जिसकी वजह से यह सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है ओर यह काफी स्मूथ ओर स्टेबल रहती है| आम भाषा में कहे तो बुलेट जमीन पकड़ कर चलती है,बुलेट में लगभग 200 किलो वजन होता है,इसीलिए बुलेट को चलाने वाला भी वजनदार होना जरुरी है|
हालाँकि समय के साथ बुलेट में भी काफी सारे बदलाव आए है जैसे पहले की बुलेट को स्टार्ट करना आसान नहीं था लेकिन आज की बुलेट में इलेक्ट्रिक स्टार्ट सिस्टम आ गया है,जिसकी वजह से बुलेट को कोई भी स्टार्ट कर सकता है| पहले की रॉयल एनफील्ड बुलेट की माइलेज को लेकर काफी लोग परेशान रहते थे कंपनी ने बुलेट की इस परेशानी को दूर करते हुए बुलेट का माइलेज बढ़ाया| आज की नई बुलेट टेक्नोलॉजी के अपग्रेडेशन के चलते 35 से 40 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती हैं,हालाँकि इतना माइलेज पाने के लिए आपको अपनी बुलेट को पूरी तरह से मेंटेन रखना होता है|
रॉयल एनफील्ड बुलेट में समय समय के साथ कई सारे बदलाव देखने को मिले है,आज की बुलेट में आपको एबीएस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी भी मिलती है| कंपनी ने कस्टमर की जरुरत के हिसाब से बुलेट में काफी बदलाव किए,पहले की बुलेट की सीट में ओर आज की बुलेट की सीट में आपको काफी अंतर देखने को मिलता है| खैर एक बात यह भी सच है की बुलेट पहले भी लोगो को उतनी ही पसंद थी जितनी आज है|