इस दिन शादी के बंधन में बंधेगें ऋचा चड्ढा और अली फजल, बाद में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

Richa Chadha

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और एक्टर अली फजल बी टाउन के काफी पॉपुलर कपल में से एक हैं। काफी वक़्त से यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों शादी रचाना चाहते हैं। बता दें कि दोनों पहले साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन कोरोना वायरस के चलते ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन अब ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। 

Richa Chadha-Ali Fazal
Richa Chadha-Ali Fazal

आपको बता दें कि बीते दिनों ही सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अब इसी साल सितंबर महीने में शादी रचाएंगे। शादी के बाद दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देंगे। जिसकी जानकारी भी हाल ही में सामने आ चुकी है। मिली खबर के मुताबिक मुंबई में अली फजल और ऋचा चड्ढा एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगे। इस रिसेप्शन कार्यक्रम में करीब 350 से 400 मेहमान शामिल होंगे। दोनों के इस सबसे खास मौके पर करीबी लोगों के अलावा बॉलीवुड जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी। 

Richa Chadha
Richa Chadha

बता दें कि इस शादी दो फंक्शन होंगे। एक फंक्शन जहां मुंबई में किया जाएगा। तो वहीं दूसरे फंक्शन को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अपनी शादी को दोनों सेलेब्स पूरी तरह प्राइवेट रखने वाले हैं। इस शादी में परिवार वालों के अलावा कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। कई बार एक्ट्रेस से उनकी शादी से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। जिसके चलते एक बार ऋचा चड्ढा ने जवाब देते हुए बताया था कि जब भी वह दोनों शादी की प्लानिंग करते हैं तो तभी कोरोना बढ़कर सामने आ जाता है।

उन्होंने बताया कि “हम दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले थे। सब कुछ प्लान भी हो चुका था। लेकिन उसी समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन हो गया था। फिर दूसरी लहर भी आ गई, जो बेहद ही दर्दनाक थी।” गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत भी यही से हुई थी। सेट पर ऋचा को देखते ही अली अपना दिल हार बैठे थे। लेकिन पहले ऋचा चड्डा ने अली को प्रपोज किया था। लेकिन अली ने जवाब देने में 3 महीने लगा दिए थे। लेकिन आज दोनों बॉलीवुड के स्टार कपल हैं।