(National Anthem) हमारे देश में एक ऐसा शहर है जहां हर रोज 52 सेकंड के लिए सब कुछ थम जाता है। इस शहर में हर रोज 8:30 पर लोगों को राष्ट्रगान सुनाई देता है। चलिए अच्छे से बताते हैं, तेलंगाना में एक शहर ऐसा भी है जहां राष्ट्रगान किसी राष्ट्रीय पर्व का मोहताज नहीं है। इस शहर में लोग हर रोज सुबह राष्ट्रगान के लिए खड़े होते हैं। नलगोंडा तेलंगाना का एक जाना माना शहर है। इस शहर ने हर दिन राष्ट्रगान गाने के ट्रेंड को अभी तक बनाए रखा है। हर दिन ठीक 8:30 बजे शहर के 12 प्रमुख जंक्शनों पर राष्ट्रगान बजता है। इस दौरान सभी लोग इसके सम्मान में खड़े होकर एक साथ राष्ट्रगान गाते हैं।
आपको बता दें कि इस तेलंगाना के इस शहर में ठीक 52 सेकंड के लिए, सभी जाति, पंथ और सभी धर्मों के लोग एक साथ राष्ट्रगान गाने के लिए खड़े हो जाते हैं। जानकारी दे दें कि इस खूबसूरत पहल की शुरुआत करीब एक साल पहले 2021 में हुई थी। 23 जनवरी, 2021 को इस शहर ने इस पहल को शुरू किया था। इस पहल को शुरू करने में जन गण मन उत्सव समिति के अध्यक्ष कर्णती विजय कुमार व उनके कुछ दोस्तों का हाथ है। इसे लेकर इस समूह का यह मानना है कि राष्ट्रगान गाने से जनता में देशभक्ति को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।
इस आइडिया पर काम करने की प्रेरणा इन आयोजकों को जम्मिकुंता नाम की जगह से मिली थी। यहां पर हर दिन राष्ट्रगान बजाया जाता था। इसी से प्रेरित होकर नालगोंडा में जन-गण-मन उत्सव समिति के द्वारा फिर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बता दें कि तेलंगाना के शहर नलगोंडा में शुरू हुए इस ट्रेंड ने आस-पास के कई अन्य छोटे शहरों को भी काफी अधिक प्रभावित किया है। नलगोंडा के लोगों के लिए वाकई में यह क्षण बेहद ही रोमांचकारी होता है। आपको बता दें कि महावीर चक्र विजेता कर्नल संतोष बाबू और गॉलवे शहीद का जन्म भी तत्कालीन नलगोंडा में हुआ था। दोनों इसी शहर में पले-बढ़े थे।