महिंद्रा कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या होगी रेंज, स्पीड और प्राइस  

suv1 महिंद्रा कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या होगी रेंज, स्पीड और प्राइस  

कार बनाने वाली अधिकतर कम्पनियां इलेक्ट्रिक कार लॉच करने की जोरो शोरो से तैयारी कर रही है,हाल ही में भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भी अगले महीने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च कर सकती है| सूत्रों की माने तो महिंद्रा कंपनी सितंबर 2022 में बिल्कुल नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है,कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में जल्द जानकारी दे सकती है| उम्मीद जताई जा रही है की यह कार 2020 ऑटो एक्सपो में दिखाई गई महिन्द्रा एक्सयूवी300 का प्रॉडक्शन वर्जन जैसा होगा| सूत्रों की माने तो महिंद्रा कंपनी की इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 4.2 मीटर होगी,ऐसा माना जा रहा है की या इलेक्ट्रिक कार XUV300 और Nexon EV के साइज से बड़ी होगी| महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की पावरट्रेन के बारे में बात करें तो कार में महिंद्रा कंपनी की XUV400 दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी| इसके अलावा एसयूवी कार में बेहतर ड्राइविंग रेंज के लिए हाई डेंसिटी एनएमसी सेल की सुविधा दी जाएगी,कंपनी अपनी इस कार के लिए दवा कर सकती है की उनकी यह कार एक बार चार्ज करने पर 350 से 400 किमी की दुरी तब कर सकती है|

suv2 महिंद्रा कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या होगी रेंज, स्पीड और प्राइस  

महिंद्रा कंपनी की इस नई इलेक्ट्रिक कार में सिंगल मोटर देखने को मिलेगा और फीचर्स के मामले में इलेक्ट्रिक एसयूवी के काफी आगे रहने की उम्मीद की जा सकती है| वैसे तो महिंद्रा कंपनी ने अपनी इस कार के प्राइस के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है लेकिन एक्सपर्ट की माने तो कंपनी अपनी अपकमिंग कार Mahindra XUV400 की कीमत लगभग 15 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक के बीच रख सकती है| महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार का सीधा मुकाबला टाटा नेक्सॉन ईवी, एमजी जेडएस ईवी से माना जा रहा है|

suv3 महिंद्रा कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या होगी रेंज, स्पीड और प्राइस  

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 के बारे में जानकारी साँझा की है, XUV ईवी 2024 से भारतीय बाजार में सबसे पहले उपलब्ध होगी उसके बाद 2025 में BE रेंज बाजार में लांच होगी|

suv4 महिंद्रा कंपनी अगले महीने लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जाने क्या होगी रेंज, स्पीड और प्राइस  

कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी प्लेटफॉर्म और बैटरी मॉड्यूल साझा करेंगे| महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार का इन्तजार बहुत सारे इंसान कर रहे है,हालाँकि अभी तो सबको कार के प्राइस और फीचर के बारे में जानने के लिए बेताब है| कार लांच होने के बाद पता चलेगा की पब्लिक को यह कार कितनी पसंद आती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा|