जियो जल्द लॉन्च कर सकता है 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स  

jio1 जियो जल्द लॉन्च कर सकता है 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स  

भारत की आजादी को 75 साल पूरे होने के उपलक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर अपने भाषण के दौरान कहा था कि भारत के लोगों को अब 5G टेक्नोलॉजी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम के इस ऐलान के बाद आप उम्मीद कर सकते है की बहुत जल्द भारत में 5जी सर्विस की शुरू होने वाली है| 5G की रेस में जियो और एयरटेल सबसे आगे चल रहे हैं,इसी बीच एक और खबर आई है वो है की बहुत जियो अपना 5G फोन लांच करने वाली है| चलिए आज हम आपको जियो के अपकमिंग 5G फोन के बारे में संभावित जानकारी उपलब्ध करा रहे है|

jio2 जियो जल्द लॉन्च कर सकता है 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स  

रिलायंस जियो ने अपना पहला स्मार्टफोन 2021 में लॉन्च करा था उसके बाद अब कंपनी अपना दूसरा और पहला 5जी फोन लॉन्च करने वाली है,हालांकि अभी इस फ़ोन के बारे में कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

jio3 जियो जल्द लॉन्च कर सकता है 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स  

Jio Phone 5G की LCD स्क्रीन 6.5 इंच की हो सकती है,जियो के अपकमिंग 5जी फोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 480 5G चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। फ़ोन में 4GB की रेम और 32GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ Android 11 OS ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। फोन में गूगल प्ले सर्विस और जियो ऐप्स मौजूद रहेंगी,सूत्रों की माने तो Jio Phone 5G में वो सभी फीचर्स शामिल होंगे जो jio 4G फ़ोन में मौजूद थे| फ़ोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी के साथ साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन का फ्रंट कैमरा 8MP और बैक कैमरा 13MP डुअल कैमरा होने की उम्मीद है,इसके साथ साथ फोन में साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद रहेगा।

jio4 जियो जल्द लॉन्च कर सकता है 5G फोन, जानिए कब होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स  

जियो फोन की संभावित कीमत और लॉन्च डेट

हालाँकि अभी तक कंपनी ने Jio Phone 5G के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है तो इसकी सही कीमत के बारे में कह पाना मुश्किल है,लेकिन सूत्रों की माने तो कंपनी इस फ़ोन को आम आदमी के बजट में रखेगी और रिलायंस जियो के 5g फ़ोन की कीमत 10,000 से अंदर ही हो सकती है| आपको बाद होगा कंपनी ने पिछले साल दीवाली के समय पर Jio Phone 4G को लांच किया था जिसकी कीमत कंपनी ने 6,499 रुपये रखी थी| ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है इस साल अर्थात वर्ष 2022 में दीवाली के मौके पर कंपनी Jio Phone 5G को भी लॉन्च कर सकती है| अब यह तो आने वाला समय ही बताएगा की कंपनी अपने इस फ़ोन को कब लॉन्च करती है|