दो पहिया वाहन की बात करें और हौंडा कंपनी की बात ना हो ऐसा हो नहीं सकता है| भारत में अगर सबसे ज्यादा भरोसेमंद गाड़ियों की बात आए तो उसमे हौंडा की गाडी जरूर शामिल होगी| हालाँकि कुछ साल पहले हीरो हौंडा एक कंपनी थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गई थी,आज के समय में हीरो और हौंडा दोनों अलग अलग अपनी बाइक लांच कर रही है| हाल ही में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने देश में अपने नए स्कूटर Activa 6G के प्रीमियम एडिशन को लॉन्च करा है| भारत में एक्टिवा काफी ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है और लाखो लोगो की पहली पसंद भी है,हौंडा के द्वारा लॉन्च नए 2022 Honda Activa 6G प्रीमियम एडिशन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी एक्स शोरूम प्राइस 75,400 रुपये रखा है| कंपनी का यह स्कूटर एक्टिवा के लाइन-अप में रेंज-टॉपिंग वेरिएंट होगा,चलिए आज हम आपको हौंडा के इस गियरलेस स्कूटर के बारे में जरुरी जानकारी उपलब्ध करा रहे है जिससे आपको इसके फीचर्स आसानी से समझ में आ जाएं|
हालाँकि अगर हम इस हौंडा के लुक की बात करें तो देखने में नया एक्टिवा 6जी प्रीमियम एडिशन स्टैंडर्ड एक्टिवा जैसा ही दिखाई देता है| कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव के साथ 3डी एक्टिवा प्रीमियम लोगो, गोल्डन गार्निश, ब्राउन सीट और इनर पैनल, और गोल्डन अलॉय व्हील सहित कुछ कॉस्मेटिक एन्हांसमेंट के साथ पेश किया है| हौंडा कंपनी ने अपने इस नए स्कूटर को तीन कलर में लॉन्च करा है,नई एक्टिवा मैट संगरिया रेड मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल सायरन ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है|
कंपनी ने अपने नए Honda Activa 6G प्रीमियम एडिशन में 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है और यह मोटर 8,000 RPM पर 7.68 bhp की पावर और 5,500 RPM पर 8.84 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है| हौंडा ने अपने इस एक्टिवा 6जी प्रीमियम एडिशन के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड शॉक एब्जॉर्बर की सुविधा दी है,इस गियरलेस स्कूटर स्पोर्ट्स ड्रम ब्रेक सीबीएस के साथ साथ इसमें स्टील के पहिए दिए हैं|
हौंडा कंपनी ने अपने नए एक्टिवा 6 जी में एक ऑल एलईडी लाइटिंग सिस्टम के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिए है,कंपनी का दावा है की नए 2022 Honda Activa 6G Premium Edition भारतीय बाजार में धूम मचा सकता है| कंपनी ने अपने इस नए एक्टिवा की कीमत स्टैंडर्ड एक्टिवा 6जी से 3,000 रुपये और इसके रेगुलर डीलक्स वैरिएंट से 1,000 रुपये ज्यादा रखी है| हौंडा की Activa 6G रेंज का सीधा मुकाबला TVS Jupiter, Honda Dio, Hero Maestro Edge से होगा|