फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कब से शुरू हो रही है शूटिंग और फिल्म कब आएंगी सिनेमाघरों में

pushpa फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कब से शुरू हो रही है शूटिंग और फिल्म कब आएंगी सिनेमाघरों में

शायद ही कोई इंसान हो जिसने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ना देखी हो,अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गाने और डायलॉग आपको आज भी लोगो के मुंह से सुनने को मिल जाएंगे| फिल्म पुष्प का जादू बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी पर चला था,फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था| भारत में ही नहीं फिल्म पुष्प ने दुनिया भर में धूम मचाई थी और फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ इसके गाने के हुक स्टेप्ट दुनिया भर में पसंद किया गया था| हालाँकि फिल्म पुष्पा के पार्ट वन की अपार सफलता के बाद अब दर्शको को इस फिल्म के सीक्वेल का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे है| रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट की शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है,हाल ही में फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने के लिए एक पूजा भी आयोजित की गई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वाइरल हुई थीं|

pushpa1 फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कब से शुरू हो रही है शूटिंग और फिल्म कब आएंगी सिनेमाघरों में

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट का नाम ‘पुष्पा द राइज’ रखा गया था और अब फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का नाम ‘पुष्पा द रूल’ रखा गया है| सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम के एक पेज पर पुष्पा पार्ट2 के बारे में जानकारी शेयर करते हुए बताया है की फिल्म का दूसरा पार्ट जनवरी 2023 में रिलीज होने वाला है| हाल ही में फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर भी तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं|

pushpa2 फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कब से शुरू हो रही है शूटिंग और फिल्म कब आएंगी सिनेमाघरों में

सूत्रों की माने तो फिल्म पुष्पा पार्ट 2 के लिए साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन 125 करोड़ रुपये ले रहे हैं,सुकुमार इसके लिए 50 करोड़ और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 5 करोड़ रुपये ले रही हैं| एक्टर को इतने पैसे मिलने के बाद और एक्ट्रेस को इतने कम पैसे मिलने पर कुछ लोग ट्रोल भी कर रहे है| सूत्रों की माने तो फिल्म को जनवरी 2023 में दुनियाभर की स्क्रीन पर फिल्म को रिलीज किया जा सकता है|

pushpa3 फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कब से शुरू हो रही है शूटिंग और फिल्म कब आएंगी सिनेमाघरों में

सूत्रों की माने तो फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग सितंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू हो सकती है,फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ समय के बाद एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगी| आपको बता दें की अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज 21 दिसंबर, 2021 को तेलगु में रिलीज हुई थी,फिल्म ने तेलगु भाषा में भी धमाल मचाया था,जिसके बाद फिल्म का हिंदी वर्जन आया था, जिसने सभी को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त कमाई की थी|