हॉलीवुड एक्ट्रेस एनी (Anne Heche) हेचे को लेकर एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। एनी हेचे ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। बीते एक हफ्ते से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हॉलीवुड स्टार एनी हेचे अब हमारे बीच नहीं रही हैं। पिछले दिनों ही खबर आई थी कि एनी कोमा में हैं। बताया जा रहा था कि उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। जिसके बाद अब एनी हेचे के निधन की खबर सामने आ रही है। उनकी मौत से उनके करीबियों और उनके फैंस पर दुख का पहाड़ टूट चुका है।
आपको बता दें कि एनी हेचे के साथ एक हफ्ते पहले एक कार हादसा हो गया था। इस हादसे के बाद गंभीर हालत में एनी को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जानकारी दे दें कि 53 साल की एनी हेचे 5 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। उनके रिप्रेजेंटेटिव का बीते दिन ही एक बयान सामने आया था। उनके रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी सेहत के बारे में बताते हुए बयान जारी किया था। उन्होंने कहा था कि ऐनी हेचे को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा।
Anne Heche की मौत से दुख का माहौल
जिसका कारण बताते हुए एनी ने कहा था कि कि एक्ट्रेस ऐनी हेचे के बचने की कोई भी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। यहां तक कि उनके अंगों को भी दान कर दिया जाएगा। एनी हेचे के निधन के बाद मनोरंजन जगत में सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांग रहा है। सोशल मीडिया पर सभी उनकी मौत का दुख जाहिर कर रहे हैं। एनी हेचे की मौत पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।
Anne Heche की मौत पर पीसी ने जताया दुख
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि “मुझे गर्व है कि मैंने आप जैसी शख्सियत के साथ काम किया है। आप एक बेहद ही अच्छी इंसान थीं और एक उम्दा कलाकार भी हैं। मेरे दिल में आपके लिए एक बेहद ही खास जगह है। आपकी आत्मा को शांति मिले।”
https://twitter.com/ani_digital/status/1558304277583446021
प्रियंका की इंस्टा स्टोरी
Anne Heche के साथ कैसे हुआ कार हादसा
मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को एक्ट्रेस एनी हेचे की कार वेस्ट लॉस एंजिल्स में एक घर से जा टकरा गई थी। यह कार दुर्घटना इतनी ज्यादा भयानक थी कि कार के कुछ हिस्से तो अब भी घर की दीवारों में धंसे हुए हैं। कार पूरी तरह से से जल गई थी। एनी हेचे इस हादसे में बहुत बुरी तरह से झुलस गई थीं।
खबर के मुताबिक अपने बयान में पुलिस ने कहा है कि नशे में गाड़ी चलाने के मामले की वह पूरी तरह से जांच कर रह हैं। LAPD के स्पोक्सपर्सन जेफ ली के अनुसार एक्ट्रेस के खून में नशीले पदार्थ पाए गए थे। फिलहाल इस घटना से जुड़े सभी सबूतों को इक्ट्ठा किया जा रहा है। अब इसी बीच आई एनी की मौत की खबर ने सभी को झकझोक दिया है।