पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 6.5 फुट ऊँची मूर्ति लगाई गई उनके पैतृक गांव मूसा में

sidhu1 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 6.5 फुट ऊँची मूर्ति लगाई गई उनके पैतृक गांव मूसा में

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को किसी पहचान की जरुरत नहीं है उनके गाने बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी के लबो पर रहते है, पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच में नहीं है| कुछ दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार ने ली थी| हाल ही में सिद्धू के घरवालों ने अपने बेटे की मूर्ति मानसा जिले गांव मूसा में लगवाई है, सिद्धू की मूर्ति को उस जगह पर स्थापित कराया गया है जहाँ पर सिंगर का अंतिम संस्कार किया गया था।

sidhu2 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 6.5 फुट ऊँची मूर्ति लगाई गई उनके पैतृक गांव मूसा में

सिद्धू के पिता बलकौर सिद्धू और माता चरण कौर ने अपने गांव में अपने गायक बेटे की मूर्ति स्थापित कराई है, दरसल माता पिता ने अपने बेटे गायक सिद्धू मूसेवाला को सम्मानित करने के लिए मनसा गांव में सिद्धू की 6.5 फुट लंबी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया है| सिद्धू के पिता का नाम बलकौर सिंह और माता का नाम चरण कौर है, उन्होंने शुक्रवार को अपने गांव में मृतक बेटे की 6.5 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया, प्रतिमा का अनावरण करते समय सभी रो रहे थे| किसी भी पिता के लिए इससे बड़ा दुःख कया होगा महज 28 वर्ष के बेटे को पत्थर में तब्दील होते हुए देख रहे है, सिद्धू के पिता ने कहा की हम सभी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे है|

sidhu3 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 6.5 फुट ऊँची मूर्ति लगाई गई उनके पैतृक गांव मूसा में

मेरे बेटे के हत्यारों को दंडित किया जाना चाहिए चाहे वो विदेशी धरती पर हो या यहां पर हो, आखिर उस इंसान को सुरक्षा क्यों दी जा रही है जिसने खुले तौर पर दावा किया था की उसने मूसेवाला को मारा है?” सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति के ऊपर एक शेड भी लगाया गया है, सिद्धू के परिवार वालो ने सभी से अनुरोध किया है कि सभी लोग सिद्धू मूसेवाला की याद में पौधे लगाएं। सूत्रों की माने तो सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति का निर्माण मनके के फेमस मूर्तिकार इकबाल गिल ने बनाई है और इस मूर्ति को बनाने में इकबाल गिल को लगभग 25 दिन का समय लगा है|

sidhu4 पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 6.5 फुट ऊँची मूर्ति लगाई गई उनके पैतृक गांव मूसा में

पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धू मूसेवाला वाला पर कई बार हमला करने की कोशिश की गई थी, सिद्धू के पिता ने कहा की आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सिद्धू की सुरक्षा को कम कर दिया था| सिद्धू पंजाब में कांग्रेस की तरफ से इलेक्शन लड़ रहे थे, चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू को लगभग आठ बार जान से मारने का प्रयास किया गया था| पंजाब में चुनाव खत्म होने के बाद सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी हालाँकि सुरक्षा क्यों कम की गई गई इसकी पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है| सिद्धू के घरवालों की मांग है की उनके बेटे की हत्या करने वालो को जल्द से जल्द सजा मिले|