जानिए आम्रपाली दुबे कैसे बनी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस? निरहुआ संग अफेयर की उडी थी खबर

aamr1 जानिए आम्रपाली दुबे कैसे बनी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस? निरहुआ संग अफेयर की उडी थी खबर

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है, भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने के बाद आम्रपाली इंडस्ट्री में छा गई थी| आम्रपाली ने डेब्यू फिल्म के बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे दी है, लेकिन इस सफलता के पीछे आम्रपाली की कड़ी मेहनत भी शामिल है| आम्रपाली को भोजपुरी की क्वीन भी कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी शो में काम करती थीं। आम्रपाली दुबे ने कई सारे टीवी शो में काम किया था, छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने के बाद आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख करा और आज आम्रपाली इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं।

aamr2 जानिए आम्रपाली दुबे कैसे बनी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस? निरहुआ संग अफेयर की उडी थी खबर

आम्रपाली दुबे पहली बार पॉपुलर हिंदी शो ‘सात फेरे, सलोनी का सफर’ में दिखाई दी थी, यह शो वर्ष 2008 में आया था और इसी शो के जरिए आम्रपाली को पहला ब्रेक मिला था। सात फेरे सीरियल के बाद टीवी शो ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘मायका’ और ‘फिर मेरा नाम करेगी रोशन’ इत्यादि टीवी शो में नजर आई थी| छोटे पर्दे पर आम्रपाली के अभिनय को दर्शको ने बहुत ज्यादा पसंद किया गया था।

aamr3 जानिए आम्रपाली दुबे कैसे बनी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस? निरहुआ संग अफेयर की उडी थी खबर

छोटे पर्दे पर शानदार अभिनय की बदौलत आम्रपाली दुबे को भोजपुरी फिल्मों में ब्रेक मिला था, आम्रपाली की पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ थी और इस फिल्म आम्रपाली के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ दखाई दिए थे। निरहुआ और आम्रपाली की पहली फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी और इन दोनों की जोड़ी को दर्शको ने बहुत ज्यादा पसंद किया था| पहली फिल्म हिट होने के बाद निरहुआ और आम्रपाली ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया और सभी फिल्मे हिट रही थी। आम्रपाली ने बेहद कम समय जो सफलता हासिल की है वो अपने आपमें एक मिसाल है, आम्रपाली ने भोजपुरी के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया हैं।

aamr4 जानिए आम्रपाली दुबे कैसे बनी भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस? निरहुआ संग अफेयर की उडी थी खबर

आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में 7-8 साल पहले कदम रखा है, इतने कम समय में आम्रपाली भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बन गई है| आम्रपाली फिल्मो के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी प्रसिद्ध है, सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस के लाखो फॉलोवर्स मौजूद है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते है| आम्रपाली भी भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है| आज के समय में दर्शको के साथ साथ डायरेक्टर्स की भी पहली पसंद आम्रपाली को मन जाता है, आम्रपाली अपनी एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपये चार्ज करती हैं।