अर्जुन कपूर ने अपना फ्लेट इतने करोड़ में बेचा, मलाइका अरोड़ा संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना

arjun1 अर्जुन कपूर ने अपना फ्लेट इतने करोड़ में बेचा, मलाइका अरोड़ा संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी सुर्खियों में बने रहते है, पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बने रहते है| एक बार फिर अर्जुन कपूर सुर्खियों में है लेकिन इस बार वो अपनी किसी फिल्म या रिलेशन की वजह से सुर्खियों में नहीं है दरसल हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना एक फ्लेट करोड़ो रूपए में बेचा है| बॉलीवुड के काफी सारे एक्टर और एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से होने कमाई को प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर देते हैं| कुछ सेलेब्रेटी मुंबई में फ्लैट्स खरीद लेते हैं और कुछ मुंबई से दूर जाकर अपना खरीद लेते है| पिछले साल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा में करोड़ों का आलीशान फ्लैट खरीदा था, सूत्रों की माने तो अर्जुन कपूर ने यह फ्लेट अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के नजदीक रहने के लिए लिया था क्योंकि एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पास 81 ऑरिएट बिल्डिंग में एक फ्लैट मौजूद है।

arjun2 अर्जुन कपूर ने अपना फ्लेट इतने करोड़ में बेचा, मलाइका अरोड़ा संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना

हालांकि अर्जुन कपूर ने इस प्रॉपर्टी को पिछले साल 20 करोड़ रूपए में ख़रीदा था और इस साल इस प्रॉपर्टी को 16 करोड़ रुपये में बेच दिया है। अर्जुन कपूर ने यह फ्लेट लगभग 4 करोड़ के नुक्सान पर क्यों बेचा इसकी जानकारी अभी नहीं है| अर्जुन के कपूर के इस फ्लेट को खरीदने वालो के नाम शंकर भोइर और सत्येन भोइर बताया जा रहा हैं, बांद्रा में स्थित इस फ्लैट में 3 पार्किंग स्लॉट्स हैं।

arjun3 अर्जुन कपूर ने अपना फ्लेट इतने करोड़ में बेचा, मलाइका अरोड़ा संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना

अर्जुन कपूर फिलहाल जुहू में जेवीपीडी स्कीम की रहेजा आर्किड बिल्डिंग में रह रहे हैं। अर्जुन की अपकमिंग फिल्मो की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आने वाले है। एक विलेन रिटर्न्स फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके है जिन्हे दर्शक बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है| एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले है, अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा|

arjun4 अर्जुन कपूर ने अपना फ्लेट इतने करोड़ में बेचा, मलाइका अरोड़ा संग रहने के लिए खरीदा था आशियाना

इस फिल्म के अलावा अर्जुन कपूर आश्मान भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ में भी नजर आने वाले हैं फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर के साथ साथ तब्बू, राधिका मदान और नसीरुद्दीन शाह भी लीड रोल में दिखाई देंगे। इन फिल्मो के बाद अर्जुन कपूर अजय बहल की फिल्म ‘द लेडी किलर’ में भी काम कर रहे है इस फिल्म में अर्जुन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली है| अर्जुन कपूर की कई सारी फिल्मे बहुत जल्द बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने आने वाली है जो अर्जुन के फैंस के लिए ख़ुशी की खबर है|