अर्जुन कपूर गुस्से में बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है, जानिए गुस्से में बोलने की वजह

arj1 अर्जुन कपूर गुस्से में बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है, जानिए गुस्से में बोलने की वजह

आजकल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी सुर्खियों में छाए रहते है,कभी अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की वजह से और अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन की वजह से| लेकिन इस बार अर्जुन कपूर एक अलग वजह से सुर्खियों में छाए हुए है,दरसल सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक वीडियो बहुत ज्यादा वायरल हो रही है इस वीडियो में एक्टर अर्जुन कपूर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं और फैंस को बोलते हुए दिखाई दे रहे है| फिलहाल अर्जुन कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के प्रमोशन में बहुत ज्यादा बिजी हैं,अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए वो जगह जगह जा रहे है| अर्जुन को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया था,जैसे ही अर्जुन कपूर दिखाई दिए तो उनके फैंस उनकी फोटो लेने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ें|

arj2 अर्जुन कपूर गुस्से में बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है, जानिए गुस्से में बोलने की वजह

काफी लोगो की भीड़ जमा होने पर अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया लेकिन पहले वो सिच्यूएशन को संभालते दिखाई दिए,दरसल जिस सड़क पर अर्जुन कपूर स्पॉट हुए थे वो सड़क बहुत ज्यादा बिजी रहती है ऐसे में बड़ा हादसा होने का भी डर था| वीडियो में अर्जुन कपूर फैंस को पैपराजी को संभालते हुए कहते हैं कि करते आप लोग हो और नाम हमारा खराब होता है|

arj3 अर्जुन कपूर गुस्से में बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है, जानिए गुस्से में बोलने की वजह

ऐसा कहने के पीछे की वजह यह है की जब किसी भी जगह पर कोई सेलेब्रेटी पहुँचता है तो वहां पर बहुत ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है,ऐसे में अगर कोई हादसा हो जाता है तो सभी इंसान भीड़ की गलती नहीं बताएंगे बल्कि सभी सेलेब्स की ही गलती बताते हैं|इसीलिए अर्जुन कपूर ने सब कुछ काफी शानदार अंदाज में मैनेज किया और अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक कराई,हालाँकि देखा जाए तो अर्जुन कपूर ने जो वो काबिले तारीफ है और आज तक किसी भी सेलेब्रेटी ने ऐसा नहीं कहा| इसीलिए अर्जुन कपूर की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और अर्जुन कपूर के फैंस अपने हीरो के इस जेंटल अंदाज को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं|

arj4 अर्जुन कपूर गुस्से में बोले- करते आप लोग हो नाम हमारा खराब होता है, जानिए गुस्से में बोलने की वजह

अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वो अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन में लगे हुए है,फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन के साथ एक्टर जॉन अब्राहम,तारा सुतारिया और दिशा पाटनी नजर आने वाली है,फिल्म के ट्रेलर को दर्शको ने काफी पसंद किया है अब यह देखना दिलचस्प होगा की अर्जुन कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है|