आजकल साउथ की फिल्मे काफी ज्यादा धूम मचा रही है, साउथ मूवी की चमक देख बॉलीवुड भी हैरान है| शायद इसी वजह से बॉलीवुड भी बहुत जल्द नए एक्सपेरिमेंट करने की तैयारी कर रहा है, कई सारे डायरेक्टर बॉलिवुड की एक्ट्रेसस को छोड़ साउथ की एक्ट्रेसेस को फिल्मो में लेने की तैयारी कर रहे है| चलिए आज हम आपको ऐसे ही कई फेमस फिल्मो के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रहे है जिसमे आपको साउथ एक्ट्रेसस देखने को मिलेंगी|
कॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के बारे में सभी जानते ही होंगे, सूत्रों की माने तो नयनतारा बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी| बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान में नयनतारा नजर आ सकती है, कॉलीवुड की सुपरस्टार नयनतारा बॉलीवुड में कितनी धूम मचाएंगी इसकी जानकारी फिल्म आने के बाद ही होगी,लेकिन शाहरुख़ खान के चाहने वालो को उनकी फिल्म का इन्तजार हमेशा रहता है|
निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में सुपरस्टार रणवीर कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं,लेकिन हाल ही में सुनाने में आया है की संदीप रेड्डी रणवीर के अपोजिट लीड रोल में अदाकारा रश्मिका मंदाना को परिणीति की जगह लेने वाले है| इस फिल्म के अलावा रश्मिका मंदाना के पास फिल्म ‘मिशन मजनू’ का भी ऑफर है,मिशन मजनू में बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी, सूत्रों की माने तो रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड डेब्यू वाली फिल्म मिशन मजनू होगी, बाकी यह तो आने वाला समय ही बताएगा की पहले कौन सी फिल्म रिलीज होती है|
साऊथ की हिरोइन के साथ काम करने वाले हीरो की लिस्ट में बहुत जल्द अजय देवगन का नाम भी जुड़ने वाला है| अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘मैदान’ में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ द फैमिली मैन की एक्ट्रेसस प्रियामणि नजर आ सकती है, अजय देवगन की फिल्म का इन्तजार उनके फैंस बहुत बेसब्री से कर रहे है|
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना भी बहुत जल्द नजर आने वाली है, आयुष्मान की फिल्म एक अलग ही अंदाज और स्टोरी होने की वजह से काफी पॉपुलर रहती है| आयुष्मान भी बहुत जल्द साउथ की एक्ट्रेसेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आ सकते है| अगर यह फिल्म फाइनल हो जाती है तो सामंथा रुथ प्रभु की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ रिलीज होगी|
आने वाली समय में आपको बॉलीवुड की काफी सारी फिल्मो में बॉलीवुड की एक्ट्रेसस नजर नहीं आएंगी, अब यह देखना दिलचस्प होगा की बिना बॉलीवुड एक्ट्रेसस के फिल्म कितनी धूम मचाती है|